फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Circuit House, Kaushambi, including dengue larvae had 12 place

सर्किट हाउस-कौशांबी समेत 12 जगह मिला डेंगू का लार्वा

Thu, 12 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Circuit House, Kaushambi, including dengue larvae had 12 place
डेंगू, मच्छर - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली-नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में भी डेंगू के लार्वा मिलने से स्वास्थ्य विभगा में हड़कंप मच गया है। मलेरिया विभाग की टीम को गाजियाबाद में पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस और टीएचए की पॉश कॉलोनी कौशांबी समेत 12 स्थानों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कर इन लार्वा को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली-नोएडा में मिले डेंगू के लार्वा के मद्देनजर मलेरिया विभाग ने सर्वे अभियान चला रखा है। मंगलवार आधी रात को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह सर्वे टीम को शहर में अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक  डेंगू के लार्वा मिले तो हड़कंप मच गया। जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के उस सर्किट हाउस में भी डेंगू के लार्वा मिले, जहां आए दिन वीआईपी आकर रुकते हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि सर्वे टीम को कौशांबी, पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस, भोवापुर और राजपुर समेत कुल 12 स्थानों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। सभी जगहों पर तत्काल एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया और लार्वा का नष्ट कर दिया गया। जीके मिश्रा ने बताया कि उनका सर्वे अभियान अब और तेज किया जाएगा। इसके लिए नई टीमों का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले ही मिला लार्वा, टेंशन में अधिकारी:
विशेषज्ञों की माने तो डेंगू का लार्वा आमतौर पर बरसात के बाद सक्रिय होता है। ऐसे में जुलाई के मध्य में डेंगू के केस देखने को मिलते हैं, मगर इस बार मई के शुरूआत में ही डेंगू के लार्वा मिलना वाकई टेंशन की बात है।


अस्पताल तैयार, जागरूकता से करें बचाव:
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल का कहना है कि डेंगू के इलाज को सरकारी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि लोग जागरूक होकर खुद ही इससे बचाव कर सकते हैं। उनका कहना है कि अपने घर-ऑफिस के आसपास कहीं भी पानी एकत्र न होने दें। इसके अलावा कूलर आदि के पानी में एक ढक्कन केरोसिन डालकर भी डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed