फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Circle rate: higher in new colonies proposal to reduce the old

सर्किल रेट : नई काॅलोनियों में ज्यादा पुरानी में कम वृद्धि करने का प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Circle rate: higher in new colonies
proposal to reduce the old
गाजियाबाद। शहर के नई इलाकों में सर्किल रेट ज्यादा बढ़ेंगे जबकि पुराने में कम। प्रशासन की ओर से जारी की गई प्रस्तावित दरें कुछ ऐसी ही हैं। नेहरूनगर, राजनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, लोहियानगर और विजयनगर जैसी पुरानी काॅलोनियों में 10 से 20 फीसदी दर बढ़ाने का ही प्रस्ताव रखा गया है, जबकि वेव सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में तीन गुना तक दरें की जा सकती हैं। हाईवे किनारे बस रहीं अन्य नई काॅलोनियों में भी इसी तरह ज्यादा वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

इसके पीछे अफसरों का तर्क है कि पुराने इलाकों में पहले से ही रेट बहुत ज्यादा हैं। यहां जमीन और अन्य संपत्ति के दाम में वृद्धि कम हो रही है। इन इलाकों में खाली जमीन ही बहुत कम बची है। वेव सिटी जैसे नए क्षेत्रों में अभी प्लाॅट और फ्लैट बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। इसी तरह रैपिड रेल काॅरिडोर के आसपास बैनामों की संख्या ज्यादा है। इसी आधार पर इन इलाकों में रेट ज्यादा बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले लगभग एक दशक तक इसी तरह की वृद्धि ट्रांस हिंडन क्षेत्र में होती रही, लेकिन यहां भी बिल्डरों के नए प्रोजेक्ट कम आ रहे हैं। इसलिए, बैनामों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि, कनावनी और बम्हेटा में काफी बैनामे पिछले एक साल में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वे के अनुसार और वेव सिटी की रजिस्ट्री के पेपर के साक्ष्यों के आधार पर वृद्धि की दर प्रस्तावित की गई है। उसी क्षेत्र के पार्क टाउन अर्बन होम्स की दरों को भी 17300 से 50000 बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों की प्रस्तावित दरों को स्टांप एवं निबंधन विभाग विभाग और एनआईसी की बेवसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। किसी स्थान पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी तो किसी स्थान पर 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।



--------

क्षेत्र पहले नई प्रस्तावित दर
नेहरूनगर 47,300 55,000
शालीमार गार्डन 34,000 40,000

गरिमा गार्डन 19,000 22,000
कविनगर 52,500 62,000

गोविंदपुरम 39,000 43,000
नूरनगर सिहानी 19,000 21,000

नूरनगर सिहानी 25,000 28,000
लोहियानगर 42,000 46,000

स्वर्णजयंतीपुरम 32,000 35,000
शताब्दीपुरम 18,000 20,000

मोरटा 28,000 32,000
आरकेपुरम 43,200 49,700

मॉडल टाउन 51,600 59400
पंचवटी 37,400 43,000

गांधीनगर 50,600 58,200
राजनगर (सेक्टर13, 14) 60,000 70,000

राजनगर ( अन्य सेक्टर ) 54,000 60,000

(दरें प्रति वर्गमीटर रुपये के हिसाब से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed