फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cipla company manager died after falling from the train

Ghaziabad: सिप्ला कंपनी के मैनेजर की ट्रेन से गिरकर मौत, दो दिन पहले गए थे कानपुर; वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

Sun, 16 Apr 2023 04:43 PM IST
Vikas Kumar वाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
वाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 04:43 PM IST
सार

कंपनी के काम के चलते वह दो दिन पहले कानपुर गए थे। शनिवार शाम को पांच बजे कानपुर से गाजियाबाद के लिए वह शताब्दी एक्सप्रेस में बैठे। इसके बाद रविवार सुबह उनका शव खुर्जा जंक्शन से आगे देहात थाना क्षेत्र स्थित कमालपुर-दौसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।

विज्ञापन
Cipla company manager died after falling from the train
सिप्ला कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास शताब्दी एक्सप्रेस में सवार सिप्ला कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता (40) ट्रेन से नीचे गिर गए। ऐसे में ट्रैक के पास पड़े पत्थर से उनका सिर टकरा गया और उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।

विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के गोविंदपुरम में स्थित पंचशील सोसाइटी के पास रहने वाले कुलदीप ने बताया कि उनके पड़ोस में मनोज कुमार गुप्ता (40) अपने परिवार के साथ रहते थे। मनोज दवा निर्माता कंपनी सिप्ला में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और यूपी हेड का दायित्व संभाल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के काम के चलते वह दो दिन पहले कानपुर गए थे। शनिवार शाम को पांच बजे कानपुर से गाजियाबाद के लिए वह शताब्दी एक्सप्रेस में बैठे। इसके बाद रविवार सुबह उनका शव खुर्जा जंक्शन से आगे देहात थाना क्षेत्र स्थित कमालपुर-दौसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। उनके हाथ, सिर व पैर में चोट थी। पुलिस ने परिजनों व उनको हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं खुर्जा देहात थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। शरीर में चोट के निशान गिरने के कारण हाथ, पैर व सिर में आए हैं। शव के पास मिले कागजों से उनकी पहचान हो सकी। वहीं परिजनों के अनुसार वह शनिवार शाम को शताब्दी एक्सप्रेस से गाजियाबाद आ रहे थे। रात की घटना के कारण किसी को शव नजर नहीं आया। इसी के चलते सुबह इसकी जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed