{"_id":"577bf9f64f1c1b090c7fb3ae","slug":"choose-your-apartment-online-from-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से ऑनलाइन चुनिए अपना फ्लैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से ऑनलाइन चुनिए अपना फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा। मल्टीप्लेक्स में बुक माई शो की तर्ज पर एक अगस्त से लोग आवास एवं विकास परिषद की आवासीय योजनाओं में अपने फ्लैट की बुकिंग भी कर सकेंगे। आवास एवं विकास परिषद ने नई व्यवस्था के लिए तैयार सॉफ्टवेयर का ट्रायल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एक अगस्त से गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव योजना के लिए ऑनलाइन फ्लैट बुकिंग की जा सकेगी। निजी बिल्डरों की तर्ज पर परिषद ने भी अपनी योजनाओं में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैट बेचना शुरू किया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार की बहुमंजिला गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव में जो फ्लैट नहीं बिके हैं, उनमें से अपनी मर्जी से किसी भी फ्लैट को चुनकर आवेदन किया जा सकता है। अभी तक परिषद कार्यालय जाकर आवेदन करना होता था, लेकिन अब एक अगस्त से परिषद की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि वेबसाइट के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। आवेदकों को परिषद कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। घर पर ही अपनी मर्जी का फ्लैट देखकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।
ऐसे काम करेगा सॉफ्टवेयर
मल्टीप्लेक्स के टिकटों की तर्ज पर आवेदक अपनी पसंद की योजना पर क्लिक करेंगे। इसके बाद हर फ्लोर पर खाली, वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैटों की संख्या सामने आ जाएगी। जिस फ्लैट के नंबर पर क्लिक करेंगे, उस फ्लैट का थ्रीडी वीडियो सामने आएगा। इस वीडियो के जरिए पूरा फ्लैट अंदर से दिखाया जाएगा। साथ ही बालकनी के सामने बने पार्क, स्कूल और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।