फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Children should not mind arguing: Jagadguru Ram Bhadracharya

बच्चों को नहीं करनी चाहिए मनमानी: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Fri, 07 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Fri, 07 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children should not mind arguing: Jagadguru Ram Bhadracharya
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
 पटेल नगर - थर्ड एफ में चल रहे श्री राम कथा महोत्सव के पांचवें दिन पद्मविभूषित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कथा स्थल पर पहुंचे। भक्तों ने उनका स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि बच्चों को कभी मनमानी या जिद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्हें अपनी इच्छा माता-पिता के सामने रखनी चाहिए लेकिन इच्छा पूर्ति के लिए जिद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि माता-पिता वही करते हैं, जो अपने बच्चों के लिए सही होता है। ठीक इसी तरह ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए हमेशा उनसे मांगना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


ईश्वर जो भक्तों के ठीक होता है और सही होता है, वही देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता को भी बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए और उन्हें अपने धर्म के बारे में बताना चाहिए। सत्संग के बाद उन्होंने एक भजन गाया जिस पर भक्तजन झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कई बार गाजियाबाद आ चुका हूं और मुझे यहां से हमेशा प्यार मिला है। इससे पहले श्रीराम कथा में कथा वाचक चित्रकूट धाम के वत्स महाराज ने श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया।


इस मौके पर मुख्य रूप से वीरेंद्र चौधरी, अभिषेक गर्ग, शक्ति चौधरी,  पुष्कर, राज तायल, बिजेंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, उदित मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed