{"_id":"69efc37ca86532f4ef0ac38a","slug":"child-rape-and-murder-case-sit-interrogates-victims-father-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-873631-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामला: एसआईटी ने की पीड़ित पिता से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामला: एसआईटी ने की पीड़ित पिता से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। 16 मार्च को नंदग्राम क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची को घर के बाहर से उठाकर दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार को लखनऊ से आई एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी है। आईजी मंजिल सैनी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बच्ची के पिता से पूछताछ की और बयान दर्ज किए।
एसआईटी की टीम नंदग्राम दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। नंदग्राम थाने में केस डायरी का अवलोकन किया। इसके बाद टीम ने बच्ची के पीड़ित पिता के बयान दर्ज किए। याचिका कर्ता के आरोप है कि वह घायल बच्ची को बाइक पर बैठाकर दो अस्पतालों में उपचार कराने के लिए पहुंचा, लेकिन उन्होंने उपचार नहीं किया। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्ची जीवित थी और उसने पिता की अंगुली पकड़ी थी। स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और सहानुभूति और सहयोग की कमी का जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। ऐसे में दो अस्पतालों की भूमिका और पीड़ित पिता के अन्य आरोपों की छानबीन करने के लिए पुलिस महानिदेशक ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है। टीम को दो सप्ताह में रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी होगी। ऐसे में टीम ने सोमवार को पीड़ित पिता के बयान दर्ज किए और केस डायरी का अवलोकन किया है। आरोपों के आधार पर टीम कई दिनों तक घटनास्थल, अस्पतालों, पुलिस की भूमिका सहित कई आरोपों की जांच करेगी।