{"_id":"5808e86f4f1c1bf36e7040f9","slug":"chikungunya-now-troubled-by-arthritis-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जोड़ों के दर्द से परेशान चिकनगुनिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जोड़ों के दर्द से परेशान चिकनगुनिया के मरीज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। चिकनगुनिया के बाद अब अस्पतालों में जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 30 फीसदी मरीज जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
चिकनगुनिया से पंजे, घुटनों, तलवा, हथेली, गर्दन , एड़ी सहित सभी जोड़ों में दर्द होता है। मरीजों में बुखार के 15 दिन से एक महीने तक जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस और आर्थोपेडिक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि जोड़ों में जब अधिक दर्द हो तो तभी पेन किलर खाएं नहीं तो सामान्यत: एक्सरसाइज और सिकाई करने से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि चिकनगुनिया के मरीजों को बीमारी के समय ही आराम करना चाहिए, बुखार के समय आराम न करने से और लापरवाही बरतने पर समस्या और बढ़ जाती है। इसके अलावा अधिक से अधिक पानी, दूध और तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
कैसे पाएं दर्द से राहत
बर्फ का पैक लगाने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है। एक तौलिये में बर्फ का टुकड़ा लपेट कर सूजन और दर्द वाले स्थान पर सिकाई करें। अगर दर्द हल्का हो और शरीर में अकड़न हो तो गर्म थैले से भी सिकाई कर सकते हैं। हल्के- फुल्के व्यायाम करें ।