फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister inaugurated 220 KV Substation

मुख्यमंत्री ने किया 220 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 220 KV Substation
220 केवी उपकेंद्र का ऑनलाइन लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री ने किया 220 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण - प्रताप विहार में 120 करोड़ की लागत से किया गया तैयार - लाइनपार और शहरी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रताप विहार में 220 केवी क्षमता वाले उपकेंद्र का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान दिल्ली से सांसद वीके सिंह, राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक अतुल गर्ग भी ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में जुड़े। इस उपकेंद्र के शुरू होने से लाइनपार क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और विद्युत संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। विद्युत निगम ने वर्ष 2016 दिसंबर माह में 220 केवी क्षमता का हाईब्रिड उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू किया था। 120 करोड़ की लागत का यह उपकेंद्र जनवरी 2020 में बनकर तैयार हो गया लेकिन तकनीकी समस्या और बाद में कोरोना के चलते इसका शुभारंभ नहीं हो सका। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि इस उपकेंद्र से विजयनगर, सिद्धार्थविहार आवासीय परियोजना, हिंडन विहार, कविनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर, राजनगर, पटेलनगर, लोहियानगर की करीब एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। एनआईसी पर ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान एसई ट्रांसमिशन नवीन रंजन, अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed