फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of 3.5 lakh from the teacher in the name of parcel coming from England

Ghaziabad News: इंग्लैंड से पार्सल आने के नाम पर अध्यापिका से 3.5 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 3.5 lakh from the teacher in the name of parcel coming from England
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-11 प्रताप विहार में रहने वाली अध्यापिका के इंग्लैंड निवासी चाचा का मोबाइल नंबर हैक कर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनके चाचा की ओर से कुरियर में पाउंड करंसी भेजने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रताप विहार निवासी महिला निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाचा इंग्लैंड में डाॅक्टर हैं। वह अक्सर पार्सल भेजते हैं। फरवरी माह में चाचा के नंबर से उन्हें पार्सल भेजने का मेसेज आया। जिसमें लैपटाॅप व अन्य सामान आना था। कुछ दिन बाद उनके नंबर पर एक युवक ने फोन किया। उसने स्वयं को कुरियर कंपनी से बताते हुए पार्सल के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। कुछ देर बाद दोबारा फोन कर युवक ने बताया कि पार्सल में पाउंड करंसी है। करंसी मंगवाना अवैध है। इनकम टैक्स के रूप में डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। शक होने पर उन्होंने अपने चाचा के नंबर पर बात की तो ठगों ने चाचा बनकर बात किया। ठगों ने बताया कि इंग्लैंड में रुपये भेजने की लिमिट समाप्त हो गई थी, इसलिए रुपये पार्सल में भेजे हैं। बात होने के बाद उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन युवक ने उन्हें दोबारा फोन कर उनसे 1.70 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। एसीपी कोतवाली सुजीत राय का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फेसबुक से किया फालो
अध्यापिका का कहना है कि उनके फेसबुक पर जेनी टेशिनुला से दोस्ती हुई थी। जेनी टेशिनुला ने उनके चाचा को अपना परिचित बताया था। इसके बाद नंबरों का आदान प्रदान हो गया था। इसके अलावा उन्होंने किसी को चाचा की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed