फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cheating

संदूक नोटों से भरने का झांसा देकर तांत्रिक ने ठग लिए 25.5 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

संदूक नोटों से भरने का झांसा देकर तांत्रिक ने ठग लिए 25.5 लाख रुपयेगाजियाबाद।करीम ने झांसा दिया कि उसने सिद्धि से पता किया है कि अगर तांत्रिक क्रिया सफल हो गई तो संदूक में 70 करोड़ 35 लाख रुपये आएंगे।पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर गफ्फार को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
cheating

विस्तार

संदूक नोटों से भरने का झांसा देकर तांत्रिक ने ठग लिए 25.5 लाख रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। फरीदाबाद की महिला से मसूरी के तांत्रिक ने छल-प्रपंच के बल पर 25.5 लाख रुपये ठग लिए। उसने फरेब का ऐसा जाल बिछाया, जिसमें युवती एक बार फंसी तो चार साल तक निकल नहीं पाई। उसने झांसा दिया था कि झाड़-फूंक के दम पर खाली संदूक को दो-दो हजार के नोटों से भर देगा। इसके लिए तांत्रिक क्रियाओं में खर्च के नाम पर वह रकम मांगता रहा और लाखों को करोड़ों में बदलने के लालच में महिला अपना बैंक खाता खाली कर-करके उसकी जेब भरती रही। खाता खाली होते ही तांत्रिक मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकी देने लगा, तब जाकर आंखों से अंधविश्वास की पट्टी हटी। शुक्रवार को उसने तांत्रिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 में उसकी मुलाकात मसूरी के प्रोपर्टी डीलर आरिफ से हुई थी। आरिफ ने मसूरी के अहसान होटल पर उसे तांत्रिक अब्दुल करीम से मिलवाया। करीम ने दावा किया कि उसके पास ऐसी सिद्धि है, जिससे मनचाहा काम हो सकता है। महिला से कहा कि सिद्धि के दम पर मुराद पूरी करने के लिए कुछ तांत्रिक क्रियाएं करनी होती है। इनमें काफी महंगी सामग्री लगती है। बस सामग्री के लिए रकम मिल जाए तो बात बन जाए।
विज्ञापन

महिला से कहा कि वह उसे बड़ा संदूक लाकर दे। तांत्रिक क्रियाएं पूरी होते ही यह नोटों से भर जाएगा। इसके बाद वह उसे रकम देती गई। वह पैसे लेता और कह देता कि क्रिया अधूरी रह गई। इसी तरह से धीरे-धीरे करके 25.5 लाख रुपये ले लिए। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरिफ, अब्दुल करीम, रिहान, रहीम और शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब्दुल करीम को तांत्रिक और अन्य को उसका सहयोगी बताया गया है। शबनम करीब की पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के नाम पर चिड़िया की बलि चढ़ाई
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बेटों की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए बहुत पैसों की जरूरत थी। करीम ने झांसा दिया कि उसने सिद्धि से पता किया है कि अगर तांत्रिक क्रिया सफल हो गई तो संदूक में 70 करोड़ 35 लाख रुपये आएंगे। क्रिया में कस्तूरी आग में डाली जाएगी, जितने लोग रकम का उपयोग करेंगे, उतनी ही संख्या में चिड़िया की बलि देनी होगी। इसमें खर्च नौ लाख रुपये आएगा। उसे रकम दे दी। तीन दिन बाद उसने कहा कि चिड़िया देर से आईं, इसलिए क्रिया अधूरी रह गई, फिर से करनी होगी।
पहले वाराणसी ले गया फिर कलियर शरीफ
महिला ने बताया कि नौ लाख के बाद उसने 6.5 लाख रुपये लिए और कहा कि क्रिया वाराणसी में होगी। वहां वह होटल में ठहरा। उसने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। उसने विरोध किया तो वहां से भागकर मसूरी पहुंच गया। दो दिन बाद उससे क्रिया के बारे में पूछा तो कह दिया कि सिद्धि नाराज है, कुछ उपाय करना होगा। उपाय के नाम पर वह रुड़की के पार कलियर शरीफ ले गया। वहां दो बार में पांच-पांच लाख रुपये लिए। इसके बाद जब उससे कह दिया कि वह और रकम नहीं दे सकती, तब वह धमकी देने लगा।

मोदीनगर में किया था दुष्कर्म
दो दिन पहले ही मोदीनगर थाने में तांत्रिक गफ्फार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसने मेरठ की महिला को शर्तिया बेटा होने का झांसा देकर दस दिन तक खिंदौड़ा गांव में अपने ठिकाने पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर गफ्फार को जेल भेज दिया था। मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और मसूरी में बड़ी संख्या में तांत्रिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed