फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cheating 10 lakh rupees from four including inspector In the name of making model in Ekta Kapoor company 

गाजियाबाद: एकता कपूर की कंपनी में मॉडल बनाने के नाम पर दरोगा सहित चार से ऐंठे साढ़े दस लाख रुपये 

Mon, 28 Jun 2021 11:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 11:23 PM IST
सार

पोल खुलने पर रकम मांगी तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने दंपती समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
cheating 10 lakh rupees from four including inspector In the name of making model in Ekta Kapoor company 
एकता कपूर, फाइल फोटो - फोटो : instagram/ektarkapoor

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की कंपनी में बच्चों को मॉडलिंग कराने का झांसा देकर दरोगा समेत चार लोगों से साढ़े दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनके बच्चों को मेकअप आर्टिस्ट बनाने का झांसा दिया था।

विज्ञापन


पोल खुलने पर रकम मांगी तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने दंपती समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी मोहन लाल यूपी पुलिस में दरोगा हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्रीति वर्मा का कहना है कि उनके पड़ोस में लोकेश व उसकी पत्नी ललिता सिंह रहते हैं। 20 जनवरी को ललिता ने फोन करके कहा कि प्रताप विहार निवासी उनकी भांजी भावना उर्फ भारतीय उर्फ आशा सिंह एकता कपूर की कंपनी बालाजी एएलटी में मेकअप आर्टिस्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में 5 से 14 वर्ष के बच्चों की आवश्यकता है। ललिता ने दावा किया कि उसने अपने दो बच्चे, पड़ोसन रंजू का एक बच्चा और रंजू ने अपने जानकार के बच्चे को ज्वाइन करा दिया है। कंपनी बच्चों को मॉडलिंग की ट्रेनिंग और फिर मॉडलिंग कराती है। एक बच्चे पर करीब 3.60 लाख रुपये खर्च आएगा, लेकिन बच्चों की जिंदगी बन जाएगी। इसी दिन ललिता के पति ने उनके पति से बात की। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने हामी भर दी।

चार लोगों से की ठगी
प्रीति का कहना है कि आरोपियों ने उनसे करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। साथ ही प्रताप विहार निवासी अमित कुमार से 1.21 लाख, सोमवार सिंह से 2.21 लाख और मथुरा के खोंदुआ निवासी शिवकुमार से 2.65 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने बच्चे की मॉडलिंग के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हर बार बहाने बनाने पर उन्हें शक हुआ। रकम मांगने पर आरोपियों ने चेक दिए जो बाउंस हो गए। तगादा करने पर आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रीति ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रताप विहार निवासी ललित सिंह, उसके पति लोकेश, ननदोई बिट्टू सिंह उर्फ तेहेन्द्रपाल, तेहेंद्रपाल के बेटे आशीष प्रताप व बेटी आशा सिंह के अलावा तीन परिचितों तरुण शेखर शर्मा निवासी आलोक नगर त्रिवेणी नगर लखनऊ, सौरभ और यश पटनायक को मुकदमे में नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


लखनऊ पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी तो खुली पोल
आशा के साथी तरुण शेखर शर्मा को कंपनी का डायरेक्टर बताया गया था। एक दिन लखनऊ की विकास नगर थाना पुलिस तरुण को गिरफ्तार करके ले गई। पड़ताल करने पर पता चला कि उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस तरह पूरे मामले की पोल खुली। प्रीति का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्हें एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed