{"_id":"667deb57858dcf09470f4fb4","slug":"cheated-of-rs-68-thousand-on-the-pretext-of-making-credit-card-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109937-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने 68 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने 68 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खोड़ा। अनिल विहार निवासी आशीष पाठक को क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर शातिर ने 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने खोड़ा थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि वह नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। दस जुलाई को बेटे की शादी होनी है। घर में सामान खरीदने के लिए तैयारियां चल रही हें। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। 8 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके पास अनजान नंबर से एक युवक ने कॉल की। उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और खाते की जानकारी लेकर कुछ देर में फोन हैक कर लिया। आरोप है कि शातिर ने खाते सेे 68 हजार 224 रुपये ट्रांसफर कर ठगी कर ली। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। खोड़ा पुलिस का कहना है कि खाते से रुपये निकालने की जानकारी बैंक से मांगी गई है। डिटेल मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।