फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 34 thousand in the name of sending domestic help

Ghaziabad News: घरेलू सहायिका भेजने के नाम पर 34 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 34 thousand in the name of sending domestic help
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार निवासी विनय कुमार सिन्हा से ठगों ने घरेलू सहायिका भेजने का झांसा देकर 34,500 रुपये ठग लिए। विनय कुमार ने इंटरनेट से घरेलू सहायिका उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का नंबर निकालकर संपर्क किया था।
विज्ञापन

विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें घरेलू सहायिका की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से नंबर निकाला। नंबर पर संपर्क किया तो किशन कुमार ने उनसे बात की और अपना कार्यालय दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तमनगर द्वारका मोड़ बताया। उन्होंने 34 हजार रुपये एडवांस मांगे। एक अक्तूबर को रीना कुमारी नाम की महिला के साथ उन्होंने प्रिया सिंह नाम की घरेलू सहायिका को उनके घर भेजा। रीना उनसे घरेलू सहायिका भेजने के नाम पर 34 हजार रुपये एडवांस और पांच सौ रुपये किराये के नाम पर ले गई। कुछ घंटे बाद प्रिया सामान लेने के बाद बहाने अपने कपड़ों का बैग छोड़कर बाहर गई लेकिन, वापस नहीं आई। उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन, तीनों में से किसी ने कॉल नहीं उठाई। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में किशन कुमार, प्रिया और रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed