{"_id":"67c6021b170afc2c48027c25","slug":"cheated-of-rs-10-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-loan-of-rs-50-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-585286-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 50 लाख का ऋण दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 50 लाख का ऋण दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। कारोबार बढ़ाने के लिए एक महिला ने मोबाइल दुकानदार को 50 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा दिया। जाल में फंसाकर महिला ने दुकानदार से 10 लाख रुपये ठग लिए। मसूरी निवासी दुकानदार शाहिद ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मसूरी निवासी शाहिद ने बताया कि उनकी एनटीपीसी रोड स्थित इनाया मोबाइल पॉइन्ट के नाम से दुकान है। कारोबार बढ़ाने के लिए उनको रुपये की जरूरत पड़ी। इसी बीच दुकान पर उनकी परिचित महिला अमरीता मोबाइल खरीदने आई। इसी दौरान शाहिद ने एक और दुकान खोलने की बात अमरीता से बताई। साथ ही 50 लाख रुपये की आवश्यकता होने की बात कही। आरोप है कि अमरीता ने उसे 50 लाख रुपये का बैंक ऋण पास कराने का झांसा दिया। ऋण के लिए सभी जरूरी कागज उनसे ले लिए।
आरोप है कि पीड़ित से ढाई लाख रुपये आन लाइन व एक चेक 25 हजार रुपये सहित 7.25 लाख रुपये अलग-अलग दिनों में ले लिए। काफी दिनों तक जब शाहिद को ऋण नहीं मिला तो उन्होंने अमरीता से रुपये वापस देने की मांग की। आरोप है कि महिला ने रुपये मांगने पर शाहिद को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नागायच ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला अमरीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।