{"_id":"6255c5e5ed14184b464c799f","slug":"chavanni-and-athani-got-angry-at-barking-of-dog-opened-fire-on-sleeping-father-and-two-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कुत्ते के भौंकने पर नाराज हो गए चवन्नी और अठन्नी, सो रहे पिता और दो बेटों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कुत्ते के भौंकने पर नाराज हो गए चवन्नी और अठन्नी, सो रहे पिता और दो बेटों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां
Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
सार
सुशील और उनका परिवार विजय नगर कॉलोनी में रहता है। मधुबन बापूधाम थाना में रिपोर्ट सुशील की पत्नी कुंतेश ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चवन्नी और अठन्नी दबंग किस्म के हैं।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरटा गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डेयरी संचालक सुशील और उनके दो बेटों तरुण व अरुण को महज इतनी सी बात पर गोली मार दी गई, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता सदरपुर के दो भाई सत्यम उर्फ चवन्नी और शिवम उर्फ अठन्नी पर भौंक पड़ा था। वे इसी से रंजिश मान बैठे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल तमंचा भी इनसे बरामद हो गया है।
विज्ञापन
सुशील और उनका परिवार विजय नगर कॉलोनी में रहता है। मधुबन बापूधाम थाना में रिपोर्ट सुशील की पत्नी कुंतेश ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चवन्नी और अठन्नी दबंग किस्म के हैं। जब भी उनके घर से पास से गुजरते तो दबंगई दिखाते थे। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो इस पर झगड़ा हुआ। दस दिन पहले वे घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा। उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा। धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसी पर झगड़ा हो गया था। हालांकि, तब गांव के लोगों ने बीच में पड़कर सुलह करा दी थी, लेकिन उन्होंने इसे मन से नहीं माना और कुत्ते के भौंकने को अपना अपमान मानकर बदले की फिराक में लगे रहे।
विज्ञापन
सोते हुए लोगों पर की फायरिंग
आरोप है कि सुबह चवन्नी और अठन्नी अपने एक साथी के साथ मनन धाम सोसायटी के पास स्थित डेयरी पर आए। सुशील, तरुण और अरुण डेयरी के बाहर ही सो रहे थे। उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तरुण को पीठ, सुशील और अरुण को पेट में गोली लगी। आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन