{"_id":"656f746c1a9aeceb26062834","slug":"charge-sheet-to-be-filed-in-gang-rape-case-in-two-weeks-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-256890-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो सप्ताह में दाखिल होगा आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो सप्ताह में दाखिल होगा आरोप पत्र
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्राॅनिका सिटी में 30 नवंबर की देर शाम दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस का दावा है कि दो सप्ताह में ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इसके लिए तेज रफ्तार से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि इस केस को प्राथमिकता पर लेकर मजबूती से पैरवी की जाएगी ताकि दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिले।
पुलिस ने मंगलवार को पांचों आरोपियों जुनैद, इमरान, चांद, गोलू, सुल्तान निवासी खानपुर को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में पांचों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि इस केस में पुलिस के पुख्ता साक्ष्य हैं।
इनके आधार पर ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पांचों आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी देखा जा रहा है। जुनैद और इमरान पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे। उनके खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पुलिस पर हमले का केस भी दर्ज है। दोनों में अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल होगा।
विज्ञापन
यह था मामला
खिलौना फैक्टरी में काम करने वाली दिल्ली की युवती सहेली के साथ स्कूटी चलाना सीख रही थी। वहां सहेली का दोस्त भी आ गया। सहेली और दोस्त स्कूटी पर आगे निकल गए। युवती मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी जुनैद, चांद और इमरान वहां टहलते हुए पहुंच गए। उन्होंने दुष्कर्म किया। इसके बाद फोन करके गोलू और सुल्तान को बुलाया। तभी एक कार वहां से गुजरी। इसे देखखर पांचों आरोपी भाग गए।
ये साक्ष्य जुटाए
आरोपियों के मोबाइल की काॅल डिटेल।
आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन।
सीसीटीवी फुटेज में मौके पर पहुंची कार।
पीड़ित युवती की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट।
अहम गवाह
युवती की सहेली और उसका दोस्त घटना के चश्मदीद हैं।
मौके पर पहुंची कार का चालक, जिसके सामने आरोपी भागे।
युवती के फैक्टरी से निकलने के संबंध में प्रबंधक का बयान।