फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Changes in weather have increased the problems of allergy and asthma patients.

Ghaziabad News: मौसम में बदलाव से बढ़ी एलर्जी और दमा के मरीजों की परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Changes in weather have increased the problems of allergy and asthma patients.
गाजियाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर एलर्जी, दमा और रक्तचाप के मरीजों की समस्याएं बढ़ गई हैं। एमएमजी अस्पताल में रोजाना 2500 से 2700 नए मरीज आ रहे हैं। इनमें से 40 फीसदी मरीज सांस और रक्तचाप की समस्या से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव होने से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका सीधा असर श्वसन नली और हृदय पर पड़ता है। इससे एलर्जी, दमा और रक्तचाप की समस्या गंभीर हो जाती है। डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाए तो मौसम के बदलाव से होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। किसी भी तरह की गंभीर परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
विज्ञापन


पांच दिन से बढ़ी है सांस की परेशानी
भीम नगर निवासी 55 वर्षीय सुनीता ने बताया कि सर्दी कम होने के बाद पांच-छह दिन से अचानक सांस की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टर ने दवाई के साथ ही नेबुलाइजर लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी बढ़ने के मुख्य कारण
-दिन-रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से शरीर खुद को ढाल नहीं पाता।
-हवा में बढ़ती धूल, पराग कण और प्रदूषण, जो एलर्जी व दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
-ठंडी और गर्म हवा का अचानक संपर्क, जिससे सांस की नलियों में सूजन आ जाती है।
-अनियमित दिनचर्या और मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव न करना।
-पहले से रक्तचाप, दमा या एलर्जी की बीमारी होना, इसमें मौसम परिवर्तन ट्रिगर का काम करता है।

बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
-मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुबह व रात में ठंड से बचाव करें।
-धूल और प्रदूषण से बचने के लिए बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।
-दमा और एलर्जी के मरीज अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें।
-रक्तचाप के मरीज नियमित जांच कराएं और नमक व तैलीय भोजन से परहेज करें।
-पर्याप्त पानी पीएं, संतुलित आहार लें और हल्का व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed