{"_id":"5839c3d94f1c1b983513cb3f","slug":"change-the-chassis-number-of-cars-were-sold-on-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों के चेसिस नंबर बदल कर ओएलएक्स पर बेचते थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों के चेसिस नंबर बदल कर ओएलएक्स पर बेचते थे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाश लूट और चोरी की लग्जरी कारों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर उन्हें ओएलएक्स पर बेच देते थे। बदमाश अब तक करीब 10 से अधिक कारों को ओएलएक्स और अन्य वेबसाइट्स पर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई कारों को मेरठ और मुरादाबाद के कबाड़ गोदामों से कम कीमत पर खरीदते थे। उन्हें इस गाड़ी के कागजात भी गोदाम से मिल जाते थे।
विज्ञापन
इस गाड़ी के चेसिस और इंजन नंबर के प्लेट को वे लूटी या चोरी की गई गाड़ियों पर लगा देते थे। इस तरह वे कागजात के साथ गाड़ियों को ओएलएक्स पर बेचने में कामयाब होते थे। इससे बदमाशों पर किसी को शक नहीं होता था और बदमाश पुलिस की गिरफ्त से आसानी से बच जाते थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी का दावा है कि यह गैंग अब तक 10 से अधिक गाड़ियों को इस तरह से बेच चुका है।एसपी सिटी ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड शमीम उर्फ पिल्ला और मैराज मेरठ के रहने वाले हैं, फिलहाल दोनों फरार हैं। शमीम ने सभी सदस्यों के काम बांटे हुए थे। फैजान और राजेंद्र गाड़ियों के इंजन और चेसिस के नंबर बदलते थे।
वहीं कुछ बदमाशों की जिम्मेदारी डिमांड के मुताबिक गाड़ियां लूटने और चोरी करने की थी।पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह केवल जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए ही अपराध करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि शमीम ने सभी को सपना दिखाया था कि वह देश के अमीरों की तरह रहना चाहते हैं तो उन्हें यह काम करना होगा।
इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा। एसपी सिटी ने बताया कि पांचों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई योगेश कुमार और इफ्तेहार कुरैशी को एसएसपी की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।