फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Chalo Lucknow' campaign to be launched over demands for basic amenities.

Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू होगा चलो लखनऊ अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Chalo Lucknow' campaign to be launched over demands for basic amenities.
खोड़ा। खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन (केआरए) ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जुलाई में चलो लखनऊ अभियान चलाने की घोषणा की है। सोमवार को आयोजित संगठन की बैठक में पेयजल संकट, सरकारी अस्पताल, 12वीं तक के सरकारी विद्यालय, महिलाओं के लिए प्रसूति केंद्र, मकानों पर स्थायी पता व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जुलाई महीने के अंत में लखनऊ चलो अभियान की शुरुआत होगी, हालांकि अभियान के लिए लोगों को संगठित करने का काम एक जुलाई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


केआरए अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि करीब 12 लाख की आबादी वाला खोड़ा वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। नगर पालिका बनने के बाद भी विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आमरण अनशन, 2024 की प्रस्तावित लखनऊ साइकिल यात्रा और 2025 में प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाने के कार्यक्रम के दौरान भी प्रशासन ने आश्वासन दिए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जुलाई में क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा। जब तक समस्याओं के समाधान का स्पष्ट रोडमैप नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बैठक में उपाध्यक्ष अमरचंद ठेकेदार ने खोड़ा की उपेक्षा का आरोप लगाया, जबकि सचिव अमर सिंह रावत ने अभियान के समर्थन में जनजागरण चलाने की बात कही। वरिष्ठ सदस्य ललित मिश्रा ने कहा कि जनता का भरोसा लगातार टूट रहा है और अब लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। बैठक में विकास जाटव, ललित रावत, उमेश सिंह, सतपाल, उमाशंकर यादव, शुभला सलूजा, केशव राम, नवीन, बुद्धि बल्लभ सती, श्याम सुंदर तिवारी, रणवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed