फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   celebrity nights

सेलिब्रिटी नाइट में रितु के गानों पर झूमें छात्र-छात्राएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
celebrity nights
सेलेब्रिटी नाइट में रितु के गानों पर झूमे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित आईएमएस लालकुआं में दो दिवसीय वार्षिक फेस्ट मिलांज का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। फेस्ट के आखिरी दिन बॉलीवुड सिंगर रितु ने अपने लोकप्रिय गाने जलेबी बाई पर छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ में डीजे सोनाली कत्याल के रॉकिंग रीमिक्स ने कार्यक्रम में जोश का तड़का लगा दिया। विद्यार्थी खासे उत्साहित रहे। इससे पहले कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरूआत विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान फैशन शो, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिंग, रंगमंच, गायन, संगीत, नृत्य, इक्विटी, एड-मैड शो ट्रेडिंग आदि को लेकर खासा उत्साह दिखा। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक आलोक पांडे ने कहा कि यह परिसर रंगीन, सांस्कृतिक व तकनीकी कार्यक्रमों का संगम है। जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। इस अवसर पर मिलांज के संयोजक प्रोफेसर तपन कुमार नायक, सहसंयोजक प्रोफेसर सचिन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed