माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में आज सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 47 वां जन्म दिन मनाया। मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के मौके पर ठंडा शरबत बांटा और भंडारा भी लगाया गया। हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट व परमार्थ समिति के तत्वावधान में 47 कबूतर को आजाद किया गया और 47 केसरिया गुब्बारों केा उड़ाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 47वा जन्मदिन है। कबूतरों को उड़ाने का मकसद यह है कि आप अपने कर्म क्षेत्र में अनवरत सफलताओं लक्ष्यों ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, एडवोकेट हरीश मोहन गर्ग, डॉक्टर नीरज गर्ग, सीएमओ सर्वोदय अस्पताल संजय कश्यप, रमा गुप्ता, नीता अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी, इंद्रेश तिवारी आदि उपस्थित थे।