{"_id":"583b173f4f1c1b5b29088376","slug":"cctv-footage-at-the-station-showed-the-missing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब छात्र सीसीटीवी फुटेज में स्टेशन पर दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब छात्र सीसीटीवी फुटेज में स्टेशन पर दिखा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से स्कूल जाने के दौरान गायब हुआ नौवीं का छात्र सीसीटीवी फुटेज में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दिखा। वह 25 नवंबर की फुटेज में प्लेटफार्म एक-दो पर जाते हुए दिखाई दिया। छात्र के परिजनों ने आरपीएफ और जीआरपी से उसकी तलाश में मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर निवासी विमलेश सिंह का बेटा अभिषेक सिंह (15) 25 नवंबर की सुबह 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। वह स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों ने कविनगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने खुद उसकी तलाश की तो स्टेशन पर ऑटो स्टैंड के पास उसकी साइकिल खड़ी मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी दी तो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। अभिषेक के चाचा बृजेश सिंह का कहना है कि फुटेज में वह सुबह 8:35 बजे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर-2 पर जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद वह कहां गया, इसका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन