फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCSU Professional Course Semester Exam Exam Form

सीसीएसयू प्रोफेशनल कोर्स सेमेस्टर एग्जाम के आज से भरे परीक्षा फॉर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
CCSU Professional Course Semester Exam Exam Form
सीसीएसयू - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- छह से 21 जून तक ऑनलाइन फॉर्म और फीस जमा होगी - जुलाई से प्रस्तावित है विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं - नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया का जल्द जारी हो सकता है कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के प्रोफेशनल कोर्सेज सेमेस्टर परीक्षाओं के एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। प्रोफेशनल कोर्सेज के एग्जाम फॉर्म छह जून को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के साथ फीस जमा करा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कॉलेजों में जमा कराने का 23 जून तक का अवसर दिया है। फिर कॉलेजों को 24 जून तक नॉमिनल रोल लिस्ट विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। प्रोफेशनल एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि घोषित होने से बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीकॉम, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमजेएमसी, एमबीए, एमटेक, एमएससी सहित अन्य कोर्सेज के विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेशनल कोर्सेज और ट्रेडिशनल कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाओं का जल्द ही कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed