{"_id":"62da7bcb1fbef37db66e08dc","slug":"cbse-12th-topper-tanya-singh-maintains-distance-from-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Topper: तान्या सिंह ने दिया सफलता का मंत्र- सोशल मीडिया से रखी दूरी, पढाई का समय नहीं था निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th Topper: तान्या सिंह ने दिया सफलता का मंत्र- सोशल मीडिया से रखी दूरी, पढाई का समय नहीं था निर्धारित
सार
तान्या आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पिता विजय कुमार ठेकेदार और मां पूनम गृहणी हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और किताबों को अपना मित्र बनाएं।
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की टॉपर तान्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई 12वीं की टॉपर तान्या सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। वह बताती हैं कि स्कूल वर्क के अलावा वह मोबाइल का प्रयोग बहुत ही कम करती थीं। जब भी पढ़ाई के लिए मन करता था, वह पढ़ने के लिए बैठ जातीं। रात में तब तक पढ़ाई करतीं जब तक उनका संबंधित विषय का कार्य पूरा नहीं हो जाता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात में पढ़ाई करना ज्यादा अच्छा लगता था क्योंकि घर में भी शांति रहती थी और किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता था। पांच से छह घंटे लगभग रात में पढ़ाई करती थीं। कोरोना काल के दौरान मोबाइल से बहुत नजदीकी बढ़ गई थी। क्योंकि सभी विषयों को मोबाइल से पढ़ना पड़ता था। उससे आंखों के साथ मानसिक तनाव भी रहता था।
विज्ञापन
तान्या ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 93.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने कभी ट्यूशन नहीं लिया। वह स्वयं ही तैयारी करती थीं और किसी विषय में दिक्कत आती थी तो संबंधित विषय के शिक्षक से बात करके हल निकालती थीं। इस कारण कभी ट्यूशन लगाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos
तान्या आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पिता विजय कुमार ठेकेदार और मां पूनम गृहणी हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और किताबों को अपना मित्र बनाएं।
सफलता के मंत्र
- लक्ष्य बनाकर हर विषय को समझकर पढ़ना चाहिए
- अच्छे नंबर लाने के लिए ट्यूशन की जरूरत नहीं, स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत
- मन लगाकर जब भी समय मिले, पढ़ाई जरूर करें
- प्रत्येक विषय जब तक पूरी तरह समझ ना आए, उसकी पढ़ाई जारी रखें