फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBI files FIR against five officials of Ghaziabad Passport Office for taking bribe

Ghaziabad: पासपोर्ट जारी करने के बदले 1.57 लाख रुपये की ली रिश्वत, सीबीआई ने पांच पर किया केस दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 08:51 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि लंबित पासपोर्ट के निस्तारण के नाम पर पासपोर्ट सहायक रवि किशन ने मोहम्मद फरहान गौड़ के माध्यम से 14 जून 2022 से 14 जून 2023 के बीच 73 हजार रुपये की रकम रिश्वत के रूप में ली। 

विज्ञापन
CBI files FIR against five officials of Ghaziabad Passport Office for taking bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लंबित पासपोर्ट निस्तारण के लिए 1.57 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के चार कर्मचारियों और एक दलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक रवि किशन, पासपोर्ट सहायक चंद्रकांत, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक पवन शर्मा व जंडैल सिंह और मुजफ्फरनगर के दलाल फरहान गौड़ ने पेमेंट गेटवे के माध्यम से 14 जून 2022 से दो जुलाई 2023 के बीच लंबित पासपोर्ट के निस्तारण के लिए रिश्वत ली है। सीबीआई ने एफआईआर की कॉपी अदालत में पेश कर गिरफ्तारी की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि लंबित पासपोर्ट के निस्तारण के नाम पर पासपोर्ट सहायक रवि किशन ने मोहम्मद फरहान गौड़ के माध्यम से 14 जून 2022 से 14 जून 2023 के बीच 73 हजार रुपये की रकम रिश्वत के रूप में ली। फरहान ने ये रुपये यूपीआई और अपने परिचित लोगों के वॉलेट, बैंक खाते से ट्रांसफर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पासपोर्ट सहायक चंद्रकांत ने आठ अगस्त 2022 से तीन जनवरी 2023 के बीच 59,700 रुपये मोहम्मद फरहान से लिए। इसी तरह वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक पवन कुमार ने 28 सितंबर 2022 से दो जुलाई 2023 के बीच मोहम्मद फरहान से 22,900 रुपये लिए।

विज्ञापन

इसके अलावा, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक जंडैल सिंह ने भी 13 जून 2023 को एक लंबित पासपोर्ट जारी करने के बदले मोहम्मद फरहान से दो हजार रुपये लिए थे। ये सभी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। शुरुआत में सीबीआई ने इसकी आंतरिक जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप पुष्ट हुए। उसके बाद सीबीआई गाजियाबाद की एंटी करप्शन यूनिट ने इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों के मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद स्थित परिसरों की तलाशी ली जा रही है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed