फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cattle killed by electric shock at e-rickshaw charging station in a residential house.

Ghaziabad News: आवासीय मकान में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, करंट से गोवंश की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cattle killed by electric shock at e-rickshaw charging station in a residential house.
खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : File Photo
खोड़ा। थानाक्षेत्र के दीपक विहार इलाके में बुधवार सुबह दो मंजिला आवासीय मकान के बाहर करंट से गोवंश की मौत पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय पार्षद संजय तिवारी ने समुदाय विशेष व्यक्ति पर मकान में ई-रिक्शा पार्किंग और अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिन पहले भी गाेवंश मौत करंट से हो गई थी। आरोपी मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, शिकायत पर ऊर्जा निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मकान से बिजली कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी उतार लिए।
विज्ञापन

पार्षद संजय तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें स्थानीय लोगों ने बैल की करंट लगने से मौत की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान के भूतल पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन व पार्किंग संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय मकान में व्यावसायिक गतिविधि के लिए 25 किलोवाट और 10 किलोवाट के अलग-अलग कनेक्शन ऊर्जा निगम से ले रखे थे। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और वहां पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पार्षद ने मकान मालिक को कॉल करके बातचीत की, लेकिन उन्होंने मौके पर आने से इन्कार कर दिया।

स्थानीय लोगों व पार्षदों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कॉल की लाइनमैन पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में कनेक्शन काटा गया। वहीं, खोड़ा थाने में तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर दी गई है, मामले की रिपोर्ट ऊर्जा निगम को भी भेजी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला- फोटो : File Photo

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला- फोटो : File Photo

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला

खोड़ा के दीपक विहार स्थित अवासीय मकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। अमर उजाला- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed