फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cash condition deteriorates, admited in ICU

कैंसर पीड़ित मासूम बच्चों का मामलाः कैस की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
cash condition deteriorates, admited in ICU
आईसीयू में भर्ती कैस - फोटो : अमर उजाला
कैंसर पीड़ित मासूम बच्चों के परिजनों की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही। सबसे छोटे बच्चे की मौत के बाद से परेशान परिवार पर बुधवार रात फिर आफत टूट पड़ी। आसमां के सबसे बड़े बेटे कैस (4) की हालत बुधवार देर रात बिगड़ गई।
विज्ञापन


तेज बुखार होने पर उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से बृहस्पतिवार सुबह उसे गंभीर हालत में गाजियाबाद रेफर किया गया। कैस को गाजियाबाद के गर्गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


नया नूरगंज कालोनी निवासी आसमां ने बताया कि बुधवार देर रात उसके बड़े बेटे कैस (4) को अचानक तेज बुखार हो गया। इसके बाद उसे दौरे पड़ने लगे। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया जहां वह रात भर भर्ती रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार सुबह उसे डाक्टरों ने गाजियाबाद रेफर कर दिया। अब कैस गाजियाबाद के गर्गी अस्पताल के आईसीयू  में भर्ती है। कैस की बिगड़ती हालत देखकर मां आसमां का रो-रोकर बुुरा हाल है।

बता दें कि आसमां के सबसे छोटे बेटे जैद की 22 अगस्त को मौत हो गई थी। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। आसमां के अन्य दो बेटे कैफ (2) और कैस (4) भी ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं।

अब बड़े बेटे कैस की बिगड़ती हालत देख परिवार में कोहराम मचा है।

बता दें इलाज के अभाव में सबसे छोटे बेटे जैद (1) की मौत के बाद बाकी दो मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए समाजसेवी संस्थाएं, प्रशासन, राजनीति दलों के लोग मदद कर रहे हैं। मगर कुदरत का कहर आसमां की जिंदगी से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मासूमों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लगी आसमां खुद बीमार होने के बावजूद भागदौड़ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed