फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered over allegations of assault and pressure to withdraw a lawsuit.

Ghaziabad News: मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और हमला करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case registered over allegations of assault and pressure to withdraw a lawsuit.

विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने और दो भाइयों पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मवई निवासी मनीष कुमार के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे वह भाई डॉ. हरीश के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में स्विफ्ट डिजायर कार से आए हरीश उर्फ हिमांशु, उसके साले दिनेश गौड़ और साथियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने दोनों भाइयों से मारपीट की और सोने की चेन व पांच हजार रुपये छीन लिए। मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप है। मनीष का कहना है कि आरोपी पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed