फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered in connection with the rape of a woman and forcing her to drink acid

Ghaziabad News: महिला से दुष्कर्म और तेजाब पिलाने के मामले में केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered in connection with the rape of a woman and forcing her to drink acid
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला से दुष्कर्म और तेजाब पिलाने के मामले में दो माह बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उक्त कॉलोनी निवासी महिला के अनुसार लगभग पांच माह पूर्व फेसबुक पर रावली कलां निवासी युवक अमित कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि अमित कुमार ने महिला को अमीरी के सब्जबाग दिखाकर शादी का झांसा दिया और गाजियाबाद व बुलंदशहर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि अमित उसे अपनी बहन निशी के घर ले गया और वहां पर उसकी पिटाई कर तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। महिला मुकदमा दर्ज कराने के लिए दो महीने से पुलिस के चक्कर काट रही थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने तीन दिन पहले पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अमित कुमार निवासी गांव रावली कलां थाना मुरादनगर व निशी निवासी सिंकदराबाद जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी का कहना है कि महिला ने दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में खुद ही तेजाब पीने की बात बताई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed