{"_id":"6ac0188be77d85e60e0182e9","slug":"case-registered-in-connection-with-the-death-of-a-girl-in-a-road-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-991269-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में बच्ची की मौत के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में बच्ची की मौत के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में पड़ोसी दंपती के साथ स्नान करने मुरादनगर जा रही बच्ची बाइक से गिरकर घायल हुई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, कविनगर क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक कार की टक्कर लगने से घायल हो गया।
दिल्ली शाहदरा के कृष्णा नगर निवासी शरीफ ने मधुबन बापूधाम थाने में दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी सानिया पड़ोस में रहने वाली ममता और उसके पति सागर के साथ मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार गई थी। देर रात भतीजे जानू ने फोन कर सानिया की हालत गंभीर होने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे तो सानिया घायल मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शरीफ को सागर ने बताया कि मेरठ रोड पर ट्रक से बाइक में साइड लगने के कारण सानिया गिर गई थी और उसके सिर में चोट लगी। मामले में पुलिस ने एक अक्तूबर को केस दर्ज किया है।
कविनगर क्षेत्र में मुकंद नगर निवासी अमित अरोड़ा 24 सितंबर को स्कूटी से शास्त्रीनगर जा रहे थे। शिकायत में उनके पिता ने बताया कि आरडीसी कट के सामने पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में उनके पिता संजीव कुमार ने केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।