फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against two, including a railway gateman, for alleged sexual exploitation under the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर याैन शोषण का आरोप, रेलवे गेटमैन समेत दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two, including a railway gateman, for alleged sexual exploitation under the pretext of marriage
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रेलवे फाटक के गेटमैन पर धर्म छिपाने, शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने और दोस्त संग उनकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कहीं और शादी होने के बाद भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी छह वर्ष पहले शादी हो चुकी है। वह अपने पति व बच्चों के साथ रह रही हैं। शादी से रेलवे फाटक पर कार्यरत एक रेलवे कर्मचारी गब्बू से उनकी जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर उन्हें शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने अपने एक दोस्त आदिल अहमद निवासी गांव पटना मुरादपुर से उनके फोटो व वीडियो भी बनवाए। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि युवक उनके धर्म का नहीं है। इस पर उन्होंने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी दौरान उनकी शादी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी ने कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अभी भी फोटो व वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें समाज में बदनाम करने की लगातार धमकी दे रहा है। उनके मना करने पर आरोपी ने उनके पति को अपने क्वार्टर पर बुलाया और उनकी फोटो व वीडियो पति को दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके पति को पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उनके पति को आरोपी से बचाया। बुधवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर गब्बू व आदिल अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed