फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against three individuals for conspiracy to shoot and murder a young man.

Ghaziabad News: युवक ने गोली मारने व हत्या की साजिश के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals for conspiracy to shoot and murder a young man.
लोनी। निशांत कॉलोनी गढ़ी जस्सी निवासी रामजीत गौतम ने शिवा और उसके साथियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में रामजीत ने आरोप लगाया है कि उसकी गली में रहने वाला शिवा अपने साथियों भानु, अनुराग आदि के साथ कई दिनों से उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। चार सितंबर की शाम करीब सात बजे शिवा और उसके साथियों ने उसे पुस्ता चौकी के पीछे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गोली मारने और जान से खत्म करने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने आशंका जताई कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed