फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against three for misdeed with girl at gunpoint in Ghaziabad

गाजियाबाद: घर में घुसकर गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने की मां बेटी से मारपीट

Fri, 17 Apr 2026 07:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Apr 2026 07:42 PM IST
सार

गाजियाबाद में गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Case registered against three for misdeed with girl at gunpoint in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गाजियाबाद जिले में घर में घुसकर युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने मां बेटी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो भाई और उनके पिता पर केस दर्ज की है।
विज्ञापन

 
एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दो दिन पहले घर से बाहर गई हुई थी, उनकी बेटी घर में अकेली थी। घर में युवती को अकेला देखकर कॉलोनी निवासी युवक अंदर आ गया। आरोपी ने युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच युवती की मां भी घर पर आ गई, विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने भाई और पिता को भी बुला लिया। आरोपियों ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं युवती के कपड़े फाड़ दिए और तमंचा दिखा गोली मारने और अगवा करने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि  तहरीर पर शौकीन, मोमीन व यासीन निवासी मलिक नगर कॉलोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed