फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against four for

Ghaziabad News: मसूरी में फर्जी दस्तावेजों से पांच लाख की ठगी, चार पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for
मसूरी। जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर पांच लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी के आरोप में मसूरी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मसूरी के गांव मोहिउद्दीनपुर ढबारसी निवासी असलम पुत्र रिसालदार ने बताया कि हाल ही में उनका एक प्लॉट बिका था। इसकी भनक लगने पर गांव निड़ौरी निवासी इखलास, आबिद, नूर आलम और ईनाम पुत्र इखलास स्कॉर्पियो गाड़ी में उनके पास आए। आरोपियों ने निड़ौरी मेन रोड स्थित जमीन दिखाकर दावा किया कि यह नूर आलम की है। झांसा दिया कि जमीन कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट में आ रही है, खरीदने पर बड़ा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए जमीन के नकली नक्शे और फर्जी दस्तावेज दिखाए, जो देखने में असली लग रहे थे। झांसे में आकर असलम ने जमीन का सौदा तय कर 15 जनवरी को बयाने के तौर पर पांच लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री में टालमटोल करने लगे। शक होने पर असलम ने कागजातों की जांच कराई तो पता चला कि दिखाई गई जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है और नूर आलम के नाम कोई जमीन ही नहीं है। ठगी का अहसास होने पर जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर इखलास, आबिद, नूर आलम और ईनाम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed