{"_id":"678ff519dd910da7f803835d","slug":"case-registered-against-four-for-attacking-a-young-man-by-holding-him-hostage-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105001-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को बंधक बनाकर कर हमला \nकरने के मामले में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को बंधक बनाकर कर हमला करने के मामले में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की तेल मिल कॉलोनी के सामने युवक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड और ईंट से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने ईंट मारकर अभिलाष की नाक की हड्डी भी तोड़ दी थी।
अभिलाष गौड़ की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी आशीष ने उसे अपने घर बुलाया था। आरोप है कि आरोपी और उसके माता-पिता व अज्ञात ने उसे कमरे में बंद कर पहले लात घूसों से पीटा और फिर लोहे की रॉड मारी। गंभीर रूप से घायल अभिलाष को उपचार के लिए गाजियाबाद रेफर किया गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।