{"_id":"60b1f2d12a894b520467fd38","slug":"case-registered-against-9-transgenders-for-fighting-with-each-others-over-a-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, 9 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, 9 के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 29 May 2021 01:22 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 May 2021 01:22 PM IST
सार
मसूरी थानाक्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में हुई घटना। आनंद विहार कॉलोनी निवासी किन्नर का आरोप है कि उसके इलाके में बधाई का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के किन्नर ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर पथराव कर दिया, जिसमें एक किन्नर घायल हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दूसरे के इलाके में बधाई वसूलने को लेकर गाजियाबाद के किन्नरों के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना की आनंद विहार कॉलोनी निवासी किन्नर का आरोप है कि उसके इलाके में बधाई का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के किन्नर ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर पथराव कर दिया, जिसमें एक किन्नर घायल हो गई।
इसके अलावा आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। तहरीर पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। डासना की आनंद विहार कॉलोनी निवासी किन्नर आयशा का कहना है कि किन्नरों के नियमों के अनुसार उसे बालाजी एनक्लेव गोविंदपुरम का इलाका बधाई मांगने के लिए आवंटित है।
इसके बावजूद आकाश विहार कॉलोनी डासना निवासी गुड्डी उर्फ नईम उसके इलाके में अतिक्रमण कर जबरन बधाई वसूलता है। पता चलने पर उसने कई बार गुड्डी उर्फ नईम का विरोध भी किया, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आयशा का कहना है कि दो दिन पहले भी उसने गुड्डी से उसके क्षेत्र में बधाई वसूलने का विरोध किया था। इसी बात से तैश में आकर गुड्डू उर्फ नईम ने अपने साथियों मुन्फैद, गुलजार, सद्दाम, जहुल, शहजाद उर्फ गुड्डू, बब्बू, बिल्लो और स्वीटी उसके घर पर आए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आयशा का कहना है कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर पर पथराव कर दिया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद आरोपी और उनके साथ ही धमकी देते हुए फरार हो गए। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।