{"_id":"6729b8d46589bbd40a06a2ef","slug":"case-of-beating-of-father-and-son-in-a-road-rage-dispute-has-come-to-light-in-ghaziabad-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दबंगों ने बीच सड़क की फायरिंग, पिता और बेटे को पीटा; रोडरेज मामले में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दबंगों ने बीच सड़क की फायरिंग, पिता और बेटे को पीटा; रोडरेज मामले में मारपीट
Tue, 05 Nov 2024 11:49 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:49 AM IST
सार
गाजियाबाद में रोडरेज विवाद में पिता और बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं विवाद के दौरान सड़क पर फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
गाजियाबाद में खुलेआम फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रोडरेज की एक वारदात सामने आई है। यहां बीच सड़क पर खुलेआम दबंगों की दादागिरी करते हुए वीडियो सामने आया है। मामूली सी बात के बाद हंगामा करते हुए पिता और बेटे को पीटा गया। इतना ही नहीं खुलेआम फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है।