फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against two inspectors for taking bribe from farmer

Ghaziabad News: किसान से रिश्वत लेने के आरोप में दो दरोगा पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two inspectors for taking bribe from farmer
मोदीनगर। न्यायालय के आदेश पर भष्ट्राचार अधिनियम के तहत भोजपुर थाने के तत्कालीन एसएसआई योगेन्द्र सिंह पंवार और एक अन्य दरोगा पूरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है उन्होंने भोजपुर निवासी किसान सुरेन्द्र सिंह पर हत्या के मामले में समझौता करने का दबाव बनाया था और समंझौता करने से इन्कार करने पर उसे पकड़कर हवालात में बंद कर दिया था। छोड़ने के बदले उससे दो लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। सुरेन्द्र के अनुसार एक लाख रुपये देने के बावजूद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन

भोजपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह किसान है। सुरेन्द्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनके भाई धर्मपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। परिवाद न्यायालय में चल रहा है। सुरेन्द्र के अनुसार मुकदमे की पैरवी वह खुद कर रहेे हैं। 2 दिसंबर 2023 को वह खेत में काम कर रहे थे। तभी भोजपुर थाने में तैनात दरोगा पूरन सिंह जबरन उन्हें थाने ले गए। सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि दरोगा पूरन सिंह व तत्कालीन एसएसआई योगेन्द्र सिंह पंवार उन पर हत्या के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। समझौता न करने पर चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी और हवालात में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने किसी तरह एक लाख रुपये की व्यवस्था की। बकाया एक लाख रुपये बाद में देना तय हुआ। रुपये लेने के बावजूद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी दरोगा उन पर बकाया एक लाख रुपये और हत्या के मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। सुरेन्द्र ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर घटना की शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सुरेन्द्र ने भ्रष्टाचार अधिनियम न्यायालय मेरठ मामले की शिकायत की। न्यायालय ने दोनों आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक पूरन सिंह व योगेन्द्र सिंह के खिलाफ भष्ट्राचार अधिनियम 1988 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेन्द्र के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट-
भोजपुर थाने के तत्कालीन एसएसआई योगेन्द्र सिंह वर्तमान में अपराध निरीक्षक मसूरी हैं। योगेन्द्र सिंह के खिलाफ लगभग दो साल पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 2023 में महंत और उनके परिवार की पिटाई के मामले में न्यायालय के आदेश पर लोनी बॉर्डर थाने में योगेन्द्र पंवार समेत 35 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed