फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cartoonist Kak dies of heart attack

Ghaziabad News: कार्टूनिस्ट काक का दिल का दाैरा पड़ने से निधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cartoonist Kak dies of heart attack
वैशाली। देश के जाने माने कार्टूनिस्ट हरीशचंद्र शुक्ला उर्फ काक (85) का बुधवार को वैशाली सेक्टर-एक स्थित आवास पर दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हिंडन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों और मित्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

हरीशचंद्र शुक्ला उर्फ काक की बहु अनीता शुक्ला ने बताया कि 24 दिसंबर को वैशाली के एक अस्पताल में उनका हार्निया का ऑपरेशन कराया गया था। 25 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार सुबह शौचालय जाने के दौरान वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने कार्डियक अरेस्ट से निधन होने की जानकारी दी। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रहे हरिश्चंद्र शुक्ला उर्फ काक मूल रूप से उन्नाव के निवासी थे। लंबे अर्से से वह वैशाली सेक्टर-2 में पत्नी, तीन बेटे-बहु और पोते-पोतियों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ऊ किरदार था प्रसिद्ध : अनीता शुक्ला ने बताया कि उनका नजरिया नाम का कॉलम कई राष्ट्रीय अखबारों में प्रकाशित होता था जिसमें बुढ़ऊ किरदार के माध्यम से अपनी बात कहते थे। उन्होंने बताया कि पिताजी का जन्म दो जनवरी 1939 को हुआ था। सात दिसंबर को उन्होंने अपने द्वारा बनाया गया एक कार्टून सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed