फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   carpet and mat maker Santosh appreciated by PM Modi in Mann ki Baat program

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की गढ़मुक्तेश्वर के संतोष की प्रशंसा, पढ़ें आपदा को कैसे अवसर में बदला

Sun, 28 Feb 2021 03:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Feb 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
carpet and mat maker Santosh appreciated by PM Modi in Mann ki Baat program
संतोष - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 74वीं कड़ी में कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। कोरोना काल में आई आपदाओं को अवसर में बदलने वालों का उदाहरण देते हुए गढ़मुक्तेश्वर के संतोष की भी सराहना की। पीएम मोदी के कार्यक्रम में जिक्र होने के बाद संतोष की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने चटाई निर्माता संतोष के बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान विषम परिस्थिति में जिस प्रकार संतोष ने अपने पुश्तैनी चटाई बनाने के कार्य को परिवार के साथ दोबारा शुरू किया, उससे ना सिर्फ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई, बल्कि उन्होंने दूसरों के लिए भी एक उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि संतोष की पुरखें शानदार कारीगर थे। चटाई बनाने का काम करते थे। कोरोना के समय जब बाकी काम रुक गए तो इनलोगों ने बड़ी उर्जा और उत्साह के साथ चटाई बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही उन्हें न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों से भी चटाई के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि संतोष ने यह भी बताया कि इससे इस क्षेत्र की सैकड़ों साल पुरानी खूबसूरत कला को भी एक नई ताकत मिली है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोग 'आत्मनिर्बर भारत अभियान' में इसी तरह अपना योगदान दे रहे हैं। आज यह एक भाव बन चुका है जो आम जनों के दिलों में प्रवाहित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed