{"_id":"65923fdf0e522776d00dd696","slug":"car-riders-broke-barrier-of-bhojpur-toll-tried-to-trample-toll-workers-pointed-pistol-at-deputy-manager-in-gha-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कार सवारों ने तोड़ा टोल का बैरियर... टोलकर्मियों को रौंदने की कोशिश, उप प्रबंधक पर तानी पिस्टल; फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार सवारों ने तोड़ा टोल का बैरियर... टोलकर्मियों को रौंदने की कोशिश, उप प्रबंधक पर तानी पिस्टल; फायरिंग की
Mon, 01 Jan 2024 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:20 AM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर टोल पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कार सवारों ने पहले टोल का बैरियर तोड़ा, फिर टोलकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। उसके बाद उप प्रबंधक पर पिस्टल तान दी। हवाई फायरिंग भी की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
कार सवारों ने मचाया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार सवारों ने शनिवार रात भोजपुर टोल का बैरियर तोड़ दिया। कंट्रोलरूम के पास टोलकर्मियों ने आरोपियों को रोका तो कार सवारों ने उन्हें रौंदने का प्रयास किया। कार सवारों ने हवाई फायरिंग की और टोल के उप प्रबंधक के सीने पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने टोलकर्मियों को पीटकर घायल कर दिया और हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
भोजपुर टोल प्लाजा के उप प्रबंधक रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात लगभग एक बजे दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार बैरियर तोड़कर जाने लगी। रोहित, शिफ्ट प्रभारी ब्रिजेश यादव व अजय प्रताप कंट्रोलरूम के बाहर आकर अन्य कर्मियों के साथ कार रोकने का प्रयास करने लगे।
इस पर कार सवारों ने टोलकर्मियों पर कार चढ़ा दी। टोलकर्मियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद नशे में धुत कार सवारों ने पिस्टल से कई राउंड हवाई फायरिंग की और रोहित मिश्रा पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि कार सवारों ने टोलकर्मियों को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
वहीं, भोजपुर थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर कई राउंड हवाई फायरिंग होने पर भी पुलिस बेखबर रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार के नंबर की पहचान हो गई है।

कार के नंबर के आधार पर हवाई फायरिंग सहित कई अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निवाड़ी के युवक के नाम पंजीकृत है कार
भोजपुर टोल प्लाजा के उप प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि कार सवार नशे में में बुरी तरह धुत थे। साथी टोलकर्मियों ने किसी तरह साहस जुटाकर पास में रखे रॉड से ही उनका मुकाबला किया। लगभग 15 मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची तब जाकर हिम्मत बंधी।

पुलिस ने काफी देर तक आरोपियों की तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चला। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि कार निवाड़ी के सौंदा निवासी युवक के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने वहां जाकर दबिश दी, लेकिन कार और आरोपी नहीं मिले।