बदतमीजी की, अकड़ दिखाई: सोसायटी के गेट पर कार ने मारी टक्कर, घायल गार्ड की पत्नी की बेबसी सुन हर आंख नम, Video
गाजियाबाद के कवि नगर की एक सोसायटी में एक कार चालक की लापरवाही देखने को मिली। जहां सोसायटी के गेट पर तैनात गार्ड को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित की पत्नी ने कार चालक पर आरोप लगाया है।
विस्तार
कविनगर क्षेत्र की स्कार्डी ग्रीन सोसायटी में तैनात गार्ड कार आते देख गेट खोलने पहुंचे। इससे पहले ही तेज गति से आई कार ने लोहे के गेट में टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड परमानंद दीक्षित निवासी शाहपुर बम्हेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पत्नी का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। इस घटना की लगातार वीडियो वायरल हो रही है।
एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि शाहपुर बम्हेटा वेव सिटी निवासी निशा के मुताबिक, उनके पति औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्कार्डी ग्रीन सोसायटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम सोसायटी में रहने वाले रूचिर भार्गव कार लेकर गेट पर पहुंचे।
कार देखते ही उनके पति गेट खोल रहे थे, इसी दौरान रूचिर भार्गव ने कार से लोहे के गेट में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गेट के नजदीक खड़े गार्ड परमानंद सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
निशा का आरोप है कि घटना के दौरान दो बच्चे भी गेट के नजदीक थे। आसपास के लोगों ने आरोपी कार मालिक रूचिर भार्गव से घायल को अस्पताल ले जाने का कहा। आरोप है कि उन्होंने लोगों से अभद्रता की और सहायता करने से इंकार कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना के बाद रूचिर भार्गव कार से निकले और मोबाइल जेब में रखते नजर आए। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान आरोपी चालक शराब के नशे में था और मोबाइल पर बात करते हुए लापरवाही से कार चला रहा था। एसीपी ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: UP: खुर्जा को पीएम मोदी का गिफ्ट, 660 मेगावाट क्षमता की विद्युत उत्पादन यूनिट का किया लोकार्पण, मिलेगा रोजगार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.