{"_id":"66db8e08b32de84a95043cb5","slug":"car-collides-with-e-rickshaw-uncle-and-nephew-die-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-459547-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में आंबेडकर रोड पर ई-रिक्शा में सवारी लेकर जा रहे चाचा-भतीजे को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू (32) और सक्षम (16) की मौत हो गई, जबकि उनकी ई-रिक्शा में बैठे सोनू घायल हो गए। जिन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में रिंकू के भाई सोनू ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
नेहरूनगर के रहने वाले मोंटी ने बताया कि उनका भाई रिंकू ई-रिक्शा चलाता था। कुछ महीने पहले ही वह नया ई-रिक्शा ऋण पर लाया था। बृहस्पतिवार शाम को उनका बेटा सक्षम भी रिंकू के साथ चला गया। रात करीब 11 बजे पुराने बस अड्डे से एक सवारी को लेकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान आंबेडकर रोड पर तेज रफ्तार कार ने आकर उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिंकू और सक्षम की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वहां से उनके मोहल्ले के रहने वाला एक युवक गुजर रहा था जिसने उन्हें इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि कार में पांच लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रणव मित्तल को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। अन्य लोग भाग गए।
एसीपी नंदग्राम सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले आरोपी प्रणव मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों के होने के संबंध में सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- रिंकू का तीन सितंबर को था जन्मदिन
रिंकू के एक परिचित ने बताया कि रिंकू की चार बेटी हैं। उनका तीन सितंबर को जन्मदिन था। वहीं, सक्षम के पिता मोंटी भी ई-रिक्शा चलाते हैं। सक्षम 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वह भी दो बहनों का अकेला भाई था।