फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car caught fire in Link Road police station area of Ghaziabad

चलती कार में लगी भीषण आग: गाजियाबाद में लिंक रोड पर धूं-धूंकर जली गाड़ी, देखें वीडियो

Mon, 15 Dec 2025 08:57 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 08:57 PM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड पर नवीन फल सब्जी मंडी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने से यातायात ठप रहा। दमकल ने आग बुझाई। पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Car caught fire in Link Road police station area of Ghaziabad
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में लिंक रोड थानाक्षेत्र स्थित नवीन फल सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 8:15 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब हाईवे पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी बीच सड़क पर धूं धूं कर जलने लगी।

विज्ञापन



आग लगते ही कार चालक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकला और जान बचाकर मौके से फरार हो गया। जलती कार की वजह से हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया और जली हुई कार को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि हादसा मोहन नगर से मंडी की ओर जा रही कार में हुआ है। आग की चपेट में आने से कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल चुकी है, जिससे वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गाड़ी की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed