{"_id":"6aea3a4179c663ccae0b7e7f","slug":"car-bought-on-loan-sold-seller-absconds-with-the-proceeds-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26260-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोन पर खरीदी कार बेची, रकम लेकर विक्रेता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोन पर खरीदी कार बेची, रकम लेकर विक्रेता फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम क्षेत्र में लोन पर खरीदी गई कार को बेचकर उसकी रकम हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बैंक से लोन लेकर कार खरीदी थी। बाद में उसने कार को पांच लाख रुपये में बेच दिया, लेकिन बिक्री से मिली रकम से बैंक का बकाया लोन चुकाने के बजाय पूरी रकम अपने पास रख ली और परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। उसके मोबाइल फोन नंबर भी बंद हो गए। खरीदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पेशे से वह अधिवक्ता हैं और मेट्रो स्वीट्स ग्लिट्ज, सेक्टर-2सी, वसुंधरा में रहते हैं। उन्होंने आठ जनवरी 2026 को कपिल चोपड़ा से कार खरीदी थी। कार का पंजीकरण नंबर दिल्ली का है। कार की कीमत पांच लाख रुपये तय हुई थी। आरोप है कि कपिल चोपड़ा ने खुद को कार बेचने का अधिकारी बताते हुए कहा था कि वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज हैं। उसने एक सप्ताह के भीतर बैंक से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिलाने का भी आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने आरोपी को ढाई लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये बैंक खाते में दिए, लेकिन रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने कार पर चल रहे लोन को खत्म नहीं कराया और न ही कानूनी रूप से वाहन का हस्तांतरण पूरा कराया। आरोपी के घर छोड़कर जाने और मोबाइल नंबर बंद होने के कारण शिकायतकर्ता उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि विक्रेता जानबूझकर उनसे बच रहा है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।