फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Canter rams into truck parked on Delhi-Meerut Expressway

दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत

Mon, 01 Aug 2022 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 02:00 AM IST
सार

सूचना पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल परिचालक को उपचार दिया। पुलिस ने चालक के शव को मोर्चरी भेज दिया। परिचालक का कहना था कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
Canter rams into truck parked on Delhi-Meerut Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार अलसुबह नींद का झपकी लगने पर खराब खडे़ एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोदीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर गांव मुरादाबाद और सोलाना के बीच खराबी आने के कारण एक ट्रक खड़ा था। रविवार अलसुबह करीब साढे़ चार बजे खराब खडे़ ट्रक में पीछे से कैंटर जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक बबलू निवासी बलिया मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक अमित पांडे घायल हो गया।

विज्ञापन

भोजपुर से दोपहिया-तिपहिया का प्रवेश बंद
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के नजदीक रविवार को पुलिस तैनात कर प्रतिबंधित वाहनों के चलाने पर रोक लगा दी। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मेरठ में एक्सप्रेसवे पर पुलिस व्यवस्था न होने के कारण प्रतिबंधित वाहन मेरठ से दिल्ली जाते रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed