फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   By December, 252 people will get a Ledge

दिसंबर तक मिल जाएगा 252 लोगों को आशियाना

Fri, 26 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
By December, 252 people will get a Ledge
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
शहर के 252 लोगों को दिसंबर तक अपना आशियाना मिल जाएगा। सपा सरकार की आवासीय योजना ‘आसरा’ के निर्माणाधीन फ्लैटों का निर्माण दिसंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा। प्रशासन ने इन 252 फ्लैटों के लिए आए 13 हजार आवेदनों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पात्र पाए जाने वाले लोगों में से ड्रॉ के जरिए लकी 252 लोगों को मकान दिए जाएंगे। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि अगर विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के चलते आचार संहिता लागू होने के अनुमान पर जिला प्रशासन और डूडा निर्माण पूरा होने से पहले ही ड्रॉ प्रक्रिया करा सकते हैं।
विज्ञापन


सपा ने प्रदेश में सरकार गठन के बाद शहरी गरीबों को मुफ्त मकान देने की योजना शुरू की थी। गाजियाबाद में इस योजना के तहत 252 मकानों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए डूडा को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम से जमीन लेकर डूडा ने इन मकानों का निर्माण बीते साल ही शुरू करा दिया था। पूर्व में अक्तूबर 2016 तक इन मकानों का निर्माण पूरा किए जाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सपा सरकार का यह प्रोजेक्ट लेट चल रहा है।

अब जल्द ही प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद इन मकानों का आवंटन नहीं हो सकता। ऐसे में डूडा और जिला प्रशासन निर्माण पूरा होने से नंबरिंग के आधार पर इन फ्लैटों का आवंटन पहले ही करने की तैयारी कर रहा है।

जिला प्रशासन ने तहसील के जरिए आवेदन फार्मों के सत्यापन का काम शुरू करा दिया है। यानी 252 लोग मकान मालिक पहले ही बन जाएंगे, लेकिन उन्हें आशियाना दिसंबर तक ही मिल पाएगा।



मकानों का निर्माण कर रही जल निगम की सीएंडडीएस इकाई के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन्हें कंपलीट करने के लिए कहा गया है। मकानों के आवंटन की प्रक्रिया डीएम की देखरेख में की जाएगी। इसके लिए आवेदन पत्रों की जांच कराकर पात्रों की सूची तैयार की जा रही है। -इंद्रसेन सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed