{"_id":"58c02f1b4f1c1b9465dc43fb","slug":"buses-full-after-trains-now-urgent-and-general-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के बाद बसें भी फुल, अब तत्काल और जनरल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के बाद बसें भी फुल, अब तत्काल और जनरल का सहारा
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब रोडवेज की एसी बसों में भी सीटें फुल हो गईं हैं। लोगों ने होली पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बसों में सीटें बुक कर ली हैं। जिन लोगों ने अब तक ट्रेन और एसी बसों में टिकट बुक नहीं कराया है, अब उनके पास साधारण और तत्काल का ही सहारा बचा हुआ है।
लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, आगरा, बनारस आदि रूटों पर ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो गईं थीं। अब लोगों के पास होली पर घर पहुंचने का रोडवेज बस ही एक मात्र सहारा बचा है। इसको देखते हुए विभाग ने सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार की थी।
इसके तहत नौ से 12 मार्च तक रोजाना लखनऊ के लिए करीब 32 एसी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही गोरखपुर के लिए भी नौ से 12 मार्च को 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। इलाहाबाद और बनारस के लिए भी एक-एक स्कैनिया बसों को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
इन सभी बसों में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहे हैं। 12 मार्च तक चलने वाली सभी बसों में सीटें फुल हो गईं हैं। अब यात्रियों के पास साधारण बस का ही सहारा है। विभाग की तरफ से नौ मार्च से साधारण बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
डिमांड के अनुसार सभी रूटों पर साधारण बसें चलेंगी। आरएम पीके बोस ने बताया कि एसी और वॉल्वों की टिकट फुल हो गईं हैं। अब साधारण बसों की संख्या को नौ मार्च से बढ़ाई जाएगी।
महिलाओं को दें सीट
होली पर होने वाले शोरगुल में महिलाओं को सुरक्षित सफर देने के लिए परिचालकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। कहा गया है कि बसों में महिलाओं को बैठने के लिए सीटें दी जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न होने देने की भी हिदायत दी गई है।