फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus ran on road without a driver in Ghaziabad two people died

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बगैर चालक सड़क पर दौड़ी सिटी बस, मासूम समेत दो की मौत, चार लोग हुए घायल

Wed, 26 Feb 2025 05:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Feb 2025 05:15 PM IST
सार

बस करीब 60-70 मीटर बगैर चालक के सड़क पर दौड़ी। जिसकी चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची चुनमुन और आशा कार्यकर्ता रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bus ran on road without a driver in Ghaziabad two people died
बस और मृतक महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नेशनल हाइवे-नौ के मसूरी अंडरपास स्थित स्टैंड पर खड़ी सिटी बस बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी। जबकि उसका चालक बस से नीचे खड़ा था। सिटी बस के सामने जो भी आया उसे कुचलती हुई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर बंद हो गई। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौद हो गई और चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस करीब 60-70 मीटर बगैर चालक के सड़क पर दौड़ी। जिसकी चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची चुनमुन पुत्री इकलाख निवासी भदरान डेहरा धौलाना जनपद हापुड़ और आशा कार्यकर्ता रेशमा (27) पत्नी मुस्तफा जाफर कॉलोनी मसूरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक चुनमुन की मां राहिला (32) और बड़ी बहन आयशा (14) व मुस्कीम निवासी कैला भट्ट्ठा नगर कोतवाली और आरिफ निवासी फलीदाबांगर गौतमबुद्धनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मसूरी थाना पुलिस सिटी बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed