फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Burnt woman dies during treatment in Delhi

Ghaziabad News: झुलसी महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Burnt woman dies during treatment in Delhi
मुरादनगर। काकड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला ने दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बेटी अनिता की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व मुरादनगर के काकड़ा गांव निवासी जोनी त्यागी से की थी। बीती 17 मई को अनिता गंभीर रूप से झुलस गई थीं। ससुराल पक्ष उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां शुक्रवार रात अनिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अनिता के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से मकान की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर अनिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे डीजल डालकर जला दिया गया। यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की जानकारी मायके वालों को नहीं दी और गांव के लोगों के जरिये उन्हें सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ससुर, सास और तीन ननदों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed